बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर सेट स्थापित किए जाएंगे, जिससे लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सके।उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही बीड़ सहित आसपास के विद्यालयों को नोडल स्कूल के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि दूरदराज के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल को प्रदेश के प्रमुख ईको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

किसानों के हित में मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित राजमा पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की घोषणा की। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने और उन्हें आवश्यक तकनीकी सहायता व सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भेड़पालकों से सरकारी स्तर पर मटन खरीदने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने हाल ही में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का भी जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.