/ Nov 25, 2026

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में मिले जनसमर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और यही रुझान आगामी विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा। उनके अनुसार प्रदेश की जनता सरकार के निर्णयों और कार्यशैली का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने के लिए तैयार है तथा भाजपा भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी जिला,जिसने प्राकृतिक आपदा के दौरान सबसे अधिक नुकसान झेला,उसे राहत देने के बजाय सरकार ने आपदा सहायता राशि वापस लेने का निर्णय किया। उनका कहना था कि इस फैसले से आपदा प्रभावित परिवारों में निराशा है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि जिला परिषदों और नगर निकायों में चेयरमैन,वाइस चेयरमैन तथा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों को प्रभावित करने के लिए सत्ता पक्ष विभिन्न तरीके अपना रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने, राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने और नियमों में बदलाव कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के जनादेश का सम्मान होगा और ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।अपने संबोधन के अंत में जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और प्रदेश की जनता के विश्वास के बल पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में राजनीतिक माहौल तेजी से भाजपा के पक्ष में बन रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

छह हजार रुपये के विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला पैदल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के एक से दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़...

चंडीगढ़ के मालिकाना हक पर सियासत तेज,अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कटारिया का कांग्रेस-AAP पर तंज

चंडीगढ़-:पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के मालिकाना हक को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी और आधे-अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।कटारिया मंगलवार को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार, पांच साल की अस्थाई नौकरियां देना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय उन्हें अस्थाई नियुक्तियों के जाल में उलझा रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को नियमित रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिमला में आस्था का सैलाब, गुरबाणी कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

शिमला,संजू-:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व राजधानी शिमला में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के पुराने बस अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में मत्था टेकने...

कांगड़ा चाय के उत्पादन में 18 हजार किलो का इजाफा, युद्ध से कीमतों में गिरावट

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली कांगड़ा चाय के उत्पादन में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अनुकूल मौसम और बेहतर बारिश के चलते चाय उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 18 हजार किलो का इजाफा हुआ है।इस वर्ष कांगड़ा चाय का कुल उत्पादन बढ़कर 1...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.