पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि SIR को लेकर कांग्रेस गंभीर है और पार्टी ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर बूथ एजेंटों को सतर्क करेंगे ताकि कोई फर्जी वोट न बने और किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनवाने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की भी अपील की।उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे गए। साथ ही कहा कि वोट देना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और हरियाणा में निष्पक्ष तरीके से मतदाता पुनरीक्षण होना चाहिए।कांग्रेस अध्यक्ष ने नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 90 से अधिक पेपर लीक हुए हैं और इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग भी की।राव नरेंद्र सिंह ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस में गुटबाजी की अफवाह फैलाई, जबकि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने उल्टा भाजपा पर आंतरिक कलह का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी में गुटबाजी हो, वह जनता का भला नहीं कर सकती।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

आपदा का बीता एक साल लेकिन नहीं बदले सैंज घाटी के हालात

कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में अब एक बार फिर से मानसून का सीजन शुरू हो गया है।साल 2023 और 2025 की बारिश के चलते प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। लेकिन आपदा का 1 साल बीतने के बाद भी धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.