/ Jul 15, 2026

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ रेस्क्यू अभियान का पूरा खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक जिले में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।इसके अलावा धौलाधार पर्वत श्रृंखला के 10 चिन्हित ट्रेकिंग मार्गों पर 15 अक्टूबर तक बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने ट्रेकिंग को पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं किया है,बल्कि इसे नियंत्रित और सुरक्षित बनाने के लिए पंजीकरण व्यवस्था अनिवार्य की है।निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ट्रैकर को जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्थापित पंजीकरण केंद्रों पर अपना नाम,मोबाइल नंबर,साथ जाने वाले सदस्यों की संख्या,आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का विवरण और अधिकृत ट्रेकिंग गाइड की जानकारी दर्ज करानी होगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में ट्रैकर्स तक शीघ्र सहायता पहुंचाना और उनकी लोकेशन का रिकॉर्ड बनाए रखना है।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति या पंजीकरण के ट्रेकिंग करता है और उसके लिए बचाव अभियान चलाना पड़ता है,तो रेस्क्यू ऑपरेशन का पूरा खर्च उसी व्यक्ति से वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।प्रशासन ने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और ट्रैकर्स से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें,अधिकृत गाइड की सेवाएं लें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही किसी भी एडवेंचर गतिविधि में भाग लें, ताकि मानसून के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि...

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर...

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.