/ Jul 27, 2026

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31 जुलाई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने,नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।सोलन जिले के कंडाघाट में लगभग 100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई,जबकि बिलासपुर के काहू में 40 मिलीमीटर बारिश हुई।शिमला शहर में 16 मिलीमीटर,कुफरी में 15 मिलीमीटर और कुल्लू जिले के कोठी क्षेत्र में करीब 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।सिरमौर समेत अन्य कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।उन्होंने बताया कि 27 जुलाई से 1 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई को सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।28 जुलाई को बिलासपुर और सिरमौर, 29 जुलाई को सिरमौर,30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी,शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं 31 जुलाई को ऊना,बिलासपुर,चंबा,कांगड़ा और शिमला जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की सबसे अधिक गतिविधि 29 जुलाई की देर रात से 31 जुलाई के बीच देखने को मिलेगी।इस दौरान कई क्षेत्रों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है।हालांकि फिलहाल प्रदेश में फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति नहीं बनी है क्योंकि पिछले 24 घंटों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही है।लेकिन 28 जुलाई से शुरू होने वाले नए बारिश के दौर के दौरान यदि परिस्थितियां बनती हैं तो मौसम विभाग समय-समय पर फ्लैश फ्लड संबंधी बुलेटिन भी जारी करेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।केवल हमीरपुर,कांगड़ा,मंडी और लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।वहीं 1 जून से 27 जुलाई तक पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से लगभग 7 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है,जिसे विभाग ने अब भी सामान्य श्रेणी में माना है।विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने,पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.