भारत में Electric कारों को लेकर बढ़ा युवाओं का क्रेज, जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार कारें

दिल्ली (एकता): देश भर में Electric कारों को लेकर लोगों के बीच क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार को पसंद कर पाना बहुत ही Confusing बनने लगा है, क्योंकि कार में भी बहुत प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन देखे जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी के कारण भारतीय Automobile बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के दिलों में जगह बनाती दिख रही हैं। टाटा मोटर्स वर्तमान में तीन इलेक्ट्रिक कारों के साथ इस सेगमेंट में सबसे आगे हैं। बढ़ती ईवी की मांग के कारण Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra, Toyota, Skoda और Volkswagen सहित अन्य प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने की तैयारी कर रही हैं।

मारुति सुजुकी eVX ईवी

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी भारत में eVX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की तैयारी में है। यह कार अक्टूबर या नवंबर 2024 तक लॉन्च हो सकती है। मारुति ईवीएक्स में एलएफपी ब्लेड सेल के साथ 60kWh बैटरी पैक है। जब आप इसे एक बार फुल चार्ज करेंगे तो आपको 550 किमी तक की रेंज मिलेगी।

हुंडई क्रेटा ईवी और एक्सटर ईवी

हुंडई मोटर इंडिया आने वाले समय में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस करेगी। बता दें कि वह अपनी क्रेटा और एक्सटर मॉडल के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को तैयार कर रही है। इसमें मौजूदा कोना ईवी वाला पॉवरट्रेन मिलने की संभावना है।

Tata Punch EV, Tata Harrier EV,Tata Curvv EV

टाटा मोटर्स 2023 के आखिर और 2024 की शुरुआत में Punch EV, और Curvv EV को लॉन्च करने वाली है। दूसरी ओर कंपनी Tata Harrier EV को भी लाने की तैयारी कर रही है, जिसकी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

महिंद्रा XUV.e8 और Mahindra Thar.e

जानकारी के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा XUV700 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट XUV.e8 के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह मॉडल एक बड़े बैटरी पैक से लैस होगा। जबकि Thar.e को भी कंपनी तैयार कर रही है। लेकिन खास बात यह है कि इसे लोगों को देखने में कई साल लग सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.