दिल्ली (एकता): देश भर में Electric कारों को लेकर लोगों के बीच क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार को पसंद कर पाना बहुत ही Confusing बनने लगा है, क्योंकि कार में भी बहुत प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन देखे जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी के कारण भारतीय Automobile बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के दिलों में जगह बनाती दिख रही हैं। टाटा मोटर्स वर्तमान में तीन इलेक्ट्रिक कारों के साथ इस सेगमेंट में सबसे आगे हैं। बढ़ती ईवी की मांग के कारण Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra, Toyota, Skoda और Volkswagen सहित अन्य प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने की तैयारी कर रही हैं।
मारुति सुजुकी eVX ईवी
आपको बता दें कि मारुति सुजुकी भारत में eVX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की तैयारी में है। यह कार अक्टूबर या नवंबर 2024 तक लॉन्च हो सकती है। मारुति ईवीएक्स में एलएफपी ब्लेड सेल के साथ 60kWh बैटरी पैक है। जब आप इसे एक बार फुल चार्ज करेंगे तो आपको 550 किमी तक की रेंज मिलेगी।
हुंडई क्रेटा ईवी और एक्सटर ईवी
हुंडई मोटर इंडिया आने वाले समय में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस करेगी। बता दें कि वह अपनी क्रेटा और एक्सटर मॉडल के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को तैयार कर रही है। इसमें मौजूदा कोना ईवी वाला पॉवरट्रेन मिलने की संभावना है।
Tata Punch EV, Tata Harrier EV,Tata Curvv EV
टाटा मोटर्स 2023 के आखिर और 2024 की शुरुआत में Punch EV, और Curvv EV को लॉन्च करने वाली है। दूसरी ओर कंपनी Tata Harrier EV को भी लाने की तैयारी कर रही है, जिसकी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
महिंद्रा XUV.e8 और Mahindra Thar.e
जानकारी के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा XUV700 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट XUV.e8 के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह मॉडल एक बड़े बैटरी पैक से लैस होगा। जबकि Thar.e को भी कंपनी तैयार कर रही है। लेकिन खास बात यह है कि इसे लोगों को देखने में कई साल लग सकते हैं।
