/ Nov 10, 2026

धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

धर्मशाला,राहुल-:लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी।सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों और स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है।

कॉलेज के प्राचार्य राकेश पठानिया ने बताया कि बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप अक्सर खुले स्थानों और संस्थानों के परिसर तक पहुंच जाते हैं।ऐसे में छात्र-छात्राओं को झाड़ियों, घनी घास, पत्थरों की दीवारों और सुनसान हिस्सों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को परिसर में सांप दिखाई देता है तो उसे पकड़ने,छेड़ने या उसकी फोटो और वीडियो बनाने के बजाय तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचित करें, ताकि वन्यजीव विभाग की सहायता ली जा सके।उन्होंने बताया कि फिजिक्स विभाग के समीप पत्थरों की दीवार के पास मादा सांप और उसके नवजात बच्चों को देखा गया था। सूचना मिलने के करीब 15 से 20 मिनट के भीतर वन्यजीव विभाग की टीम कॉलेज पहुंच गई और पूरी सावधानी के साथ सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान किसी भी छात्र या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है जितनी मानव सुरक्षा, इसलिए किसी भी जीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय विशेषज्ञों की मदद लेना सबसे बेहतर विकल्प है।प्राचार्य ने बताया कि लगभग 200 कनाल में फैले कॉलेज परिसर में नियमित रूप से घास की कटाई और सफाई करवाई जा रही है। बारिश के कारण घास तेजी से बढ़ती है,इसलिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार घास नियंत्रण के लिए दवाइयों का भी छिड़काव किया जा रहा है, ताकि परिसर सुरक्षित बना रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि बरसात के मौसम में सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन को दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.