धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

धर्मशाला,राहुल-:लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी।सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों और स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है।

कॉलेज के प्राचार्य राकेश पठानिया ने बताया कि बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप अक्सर खुले स्थानों और संस्थानों के परिसर तक पहुंच जाते हैं।ऐसे में छात्र-छात्राओं को झाड़ियों, घनी घास, पत्थरों की दीवारों और सुनसान हिस्सों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को परिसर में सांप दिखाई देता है तो उसे पकड़ने,छेड़ने या उसकी फोटो और वीडियो बनाने के बजाय तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचित करें, ताकि वन्यजीव विभाग की सहायता ली जा सके।उन्होंने बताया कि फिजिक्स विभाग के समीप पत्थरों की दीवार के पास मादा सांप और उसके नवजात बच्चों को देखा गया था। सूचना मिलने के करीब 15 से 20 मिनट के भीतर वन्यजीव विभाग की टीम कॉलेज पहुंच गई और पूरी सावधानी के साथ सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान किसी भी छात्र या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है जितनी मानव सुरक्षा, इसलिए किसी भी जीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय विशेषज्ञों की मदद लेना सबसे बेहतर विकल्प है।प्राचार्य ने बताया कि लगभग 200 कनाल में फैले कॉलेज परिसर में नियमित रूप से घास की कटाई और सफाई करवाई जा रही है। बारिश के कारण घास तेजी से बढ़ती है,इसलिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार घास नियंत्रण के लिए दवाइयों का भी छिड़काव किया जा रहा है, ताकि परिसर सुरक्षित बना रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि बरसात के मौसम में सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन को दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार,रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार...

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.