हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश से नही मिलेगी राहत,एक सप्ताह तक मौसम रहेगा खराब,मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में आगामी 5 से 6 दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रोंन में वर्षा दर्ज की गई।राजधानी शिमला में भी सोमवार को मोसम खराब बना रहा।मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 7 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है ,जिसके कारण IMD ने विभिन्न क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।वहीं इस मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 3 अगस्त से 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 8 और 9 अगस्त को राज्य के मध्यवर्ती और मैदानी जिलों में भी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए येलो अलर्ट की श्रेणी में जिलावार भारी बारिश की चेतावनी दी है।संदीप शर्मा ने कहा कि 3 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।4 अगस्त के लिए ऊना,बिलासपुर और कांगड़ा में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। वहीं 5 अगस्त को कांगड़ा और मंडी,6 अगस्त को बिलासपुर, हमीरपुर,कांगड़ा,सोलन और सिरमौर तथा 7 अगस्त को कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान सोलन, शिमला और सिरमौर के कुछ इलाकों में निचले बादलों (Low Clouds) के कारण दृश्यता (Visibility) काफी घट सकती है,विशेषकर उन समयों में जब तेज या भारी बारिश का दौर चल रहा हो।

​मौसम विभाग द्वारा जारी जुलाई माह के मानसूनी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जुलाई में प्रदेश भर में सामान्य बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 6% अधिक है। जिलावार तुलना में कुल्लू जिले में सामान्य से सर्वाधिक 62% अधिक बारिश हुई है, जबकि इसके विपरीत हमीरपुर और लाहौल-स्पीति जिलों में सामान्य से लगभग 43% कम बारिश दर्ज की गई। वहीं चंबा, शिमला और किन्नौर में सामान्य से अधिक (Excess) तथा बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना में सामान्य के आसपास वर्षा हुई है।

​पूरे मानसूनी सीजन की बात करें तो 1 जून से 3 अगस्त तक पूरे हिमाचल प्रदेश में औसतन सामान्य से 9% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।इस दौरान केवल चार जिलों—हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और मंडी—में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि बाकी अन्य जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है।संदीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी और यह वर्तमान स्तर के आसपास ही स्थिर रहेगा। वर्तमान में शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में दिन का तापमान 20°C से 22°C के बीच बना हुआ है। सोलन और धर्मशाला में तापमान 28°C से 30°C तथा मैदानी क्षेत्रों जैसे मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर,ऊना और पांवटा साहिब में 32°C से 35°C के बीच बना हुआ है,जिसमें प्रदेश भर में सर्वाधिक तापमान ऊना में 35°C दर्ज किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा बालकनाथ मंदिर विवाद पर सियासत गरम, अभय चौटाला ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ मंदिर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। INLD के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई और गौशाला से दानपात्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक में मुख्यमंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी,पेपर लीक,नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर लगातार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.