विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण बोले जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई करें अधिकारी

करनाल-:करनाल नगर निगम की हाउस मीटिंग में पहली बार शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण ने स्थानीय निकायों को लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला बताते हुए अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का आह्वान किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नगर निगम आम नागरिकों से सीधे जुड़े विकास कार्यों का सबसे महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए यहां लिए गए निर्णय धरातल पर दिखाई देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा की तरह नगर निगम भी विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनता से जुड़े प्रतिनिधि लोगों की समस्याओं को सबसे बेहतर ढंग से समझते हैं, इसलिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों में गति लाई जा सकती है। उनका कहना था कि सभी का लक्ष्य केवल जनहित होना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कहा कि हाउस मीटिंग में उठने वाले मुद्दों को केवल चर्चा तक सीमित न रखा जाए, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ उन्हें समय पर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर खर्च होने वाला प्रत्येक रुपया जनता का है, इसलिए उसका उपयोग पूरी ईमानदारी और जनहित को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए हरविंदर कल्याण ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन ने देश का गौरव बढ़ाया है तथा हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह श्रद्धा और आस्था का बड़ा पर्व है। इसके दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ सभी संबंधित पक्षों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं और सहयोग से यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.