/ Jun 26, 2026

नहीं आयोजित हो रहा जनता का दरबार,फिर भी गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लग रहा फरियादियों का तांता

भावना,अंबाला(TSN): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार आजकल रद्द हैं बावजूद इसके भी उनके आवास पर रोजाना प्रदेश के कोने-कोने से जनता का तांता लग रहा हैं। शनिवार को प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को गृह मंत्री अनिल विज ने सुना और अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।
कुरुक्षेत्र निवासी महिला ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि कबूत+रबाजी के मामले में उसका पति फंस गया और अब वह कई दिनों से लापता हैं। उसने बताया कि उसके पति को जर्मनी भेजने का झां+सा एजेंट ने दिया था, उन्होंने घर के जेवर व जमीन बेच 17 लाख रुपए एकत्रित किया जोकि एजेंट की ओर से मांगे गए थे। यह राशि उन्होंने एजेंट को दी। मगर एजेंट उसके पति को जर्मनी भेजने के बजाए सर्बिया ले गया जहां से अंतिम बार उसके पति का फोन आया। इसके बाद उसका पति से संपर्क नहीं किया। गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को मामले की जांच के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जगाधरी निवासी रिटायर्ड कर्नल ने 50 लाख ठगी के आरो+प लगाए। उन्होंने बताया कि शातिर तरीके से कुछ लोगों ने उससे संपर्क कर उनसे जमीन के बदले 50 लाख रुपए की राशि ली मगर बाद में जमीन देने से इंकार कर दिया। इस मामले में उसने कई शिकायतें की। केस तो दर्ज हुआ, मगर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री विज ने मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
वहीं, हिसार निवासी महिला ने हिसार में लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट जमीन पर कब्जे के आरोप लगाए। उनका आरोप इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज होने के बावजूद पूर्व में कोई कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री ने एसपी हिसार को मामले में जांच के निर्देश दिए।
पानीपत से आई कई शिकायतें, गृह मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के दिए निर्देश 
शनिवार को जनसमस्याओं को सुनने के दौरान पानीपत से कई मामले आए जिनमें गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। पानीपत से आई महिला ने उसके पति को नहर में फेंक ह+त्या का आरोप लगाया जिसपर मंत्री अनिल विज ने पानीपत एसपी को जांच के निर्देश दिए। वहीं पानीपत से आई महिला ने दुरा+चार मामले में आरो+पियों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत एसपी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह पानीपत से एक अन्य दुरा+चार और मार+पीट मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत एसपी से केस में एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की। इसी प्रकार पानीपत से अन्य कई मामले आए जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख की ठ+गी, एसआईटी को मंत्री विज ने सौंपी जांच
गृह मंत्री अनिल विज ने कैथल में कबूतर+बाजी के मामले की जांच एसआईटी को सौंपी। कैथल निवासी व्यक्ति ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख ठ+गी का आरोप लगाया। इसी तरह जींद निवासी व्यक्ति ने खेत में कुछ लोगों की ओर याब उससे मारपीट करने के आरोप लगाए। महेंद्रगढ़ निवासी व्यक्ति ने गैर इरादत्तन ह+त्या मामले में पुन जांच की मांग की, करनाल में युवक की ह+त्या मामले की जांच गृह मंत्री अनिल विज ने स्टेट क्राइम ब्यूरो को सौंपी। करनाल निवासी महिला ने अपने पति पर मार+पीट के आरोप, कुरुक्षेत्र निवासी महिला ने उसके प्लाट पर सूअर फार्म खोलने, रोहतक निवासी व्यक्ति ने पैसों के लेन-देन मामले में उससे मार+पीट के आरोप एवं अन्य मामले गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष आए जिनमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.