भावना,करनाल(TSN): जिनके घर शीशे के होते हैं , उन्हें दूसरे घरों में पत्थर नहीं मारना चाहिए। यह बात
सीएम मनोहर लाल ने दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान के जवाब में कही जिसमें उन्होंने सरकार में फाइल अटकने और मंत्रियों के बीच खींच+तान की बात कही थी। उन्होंने कहा था की गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बीजेपी में हैं। इसी पर पटल+वार सीएम ने कहा कि उन्हें अपने घर को संभालना चाहिए।
वहीं करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने हाई कोर्ट की ओर से शिक्षा विभाग पर लगाए गए जुर्माने को लेकर कहा कि कोर्ट में दाखिल किया गया एफिडेविट छह महीने पुराना था। बीते छह महीनों में सरकारी स्कूलों के हालात बहुत बदल गए हैं । उन्होंने कहा कि इस केस में आगामी डेट 14 अगस्त की लगी जिसमें आज की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी ।
जींद में प्रिंसिपल के ऊपर लगे यौ+न उत्पी+डन के मामले पर सीएम ने कहा कि हमने इस मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया हैं। उन्हें जेल में डाल दिया है, अगर और भी बातें सामने आती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिस स्टाफ को पता था उनके बारे में और उन्होंने बताया नहीं उनका भी तबादला कर दिया गया हैं।
वहीं राज्यस्थान में चल रहे चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जीत हमारी होगी । वहीं संकल्प यात्रा पर सीएम ने कहा कि पूरे देश में संकल्प यात्रा चलेगी, हरियाणा में ये यात्रा 30 नवंबर से शुरू होगी। यमुनानगर के श+राब कां+ड पर सीएम ने कहा कि पूरे मामले में संज्ञान लिया गया हैं। सब वेंड, वेंड पर कारवाई की है, करोड़ों रूपए का जुर्माना लगाया गया हैं। हरियाणा में एक्साइज ड्यूटी बढ़ी है,1600 करोड़ बढ़ी है, हमारी कोशिश है जो चोरियां ठेकों को और एक्साइज ड्यूटी को लेकर होती वो रोक रहे हैं।
वहीं सीएम ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के राजनीति में आने की बात पर सीएम ने कहा कि उन्हें राजनीति के मैदान में आना चाहिए तब उन्हें पता चलेगा।
