वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के गंभीर आरोप लगाए।मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद विपक्ष की ओर से सदन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाए जाने की मांग उठाई गई। विपक्ष के आग्रह को अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते सदन में नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के सदस्य भी विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल आए। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।पूरे घटनाक्रम को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा एक स्वायत्त संस्था है और सदन की कार्यवाही उसके अपने नियमों, प्रक्रियाओं और स्थापित परंपराओं के अनुसार संचालित होती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ और समापन राष्ट्रगीत के साथ करने की परंपरा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर सदन में राष्ट्रगान का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों का समान रूप से सम्मान करती है। मुख्यमंत्री के अनुसार, विधानसभा की परंपरा के तहत राष्ट्रगान से सत्र की शुरुआत और राष्ट्रगीत के साथ समापन किया जाता है। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।सुक्खू ने कहा कि भाजपा विधानसभा की स्थापित परंपराओं का सम्मान नहीं कर रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक रूप से घिरी हुई है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में इस तरह का विवाद खड़ा किया जा रहा है।

वहीं, भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर देश में एक व्यवस्था और सम्मान की भावना है तथा विधानसभा जैसे संवैधानिक संस्थान में भी इसका सम्मान होना चाहिए।परमार के मुताबिक, सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रगीत गाने का आग्रह किया गया था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की बैठक या जनसभा नहीं थी, बल्कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा थी। ऐसे में राष्ट्रगीत को लेकर विपक्ष की मांग को स्वीकार किया जाना चाहिए था।
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को खुश करने की राजनीति के चलते राष्ट्रगीत का अपमान कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं करेगी और सदन के भीतर तथा बाहर अपना विरोध जारी रखेगी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश की संसद सहित कई विधानमंडलों में सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रगीत के साथ करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की ओर से हंगामा किया गया, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष उस समय नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति के कारण नेता रहित था।पठानिया ने संविधान सभा के संदर्भ में कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के पहले दो छंदों को स्वीकार किया गया था। उन्होंने दोहराया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्यवाही नियमों और स्थापित परंपराओं के अनुसार ही संचालित होगी।इस पूरे घटनाक्रम ने मानसून सत्र के पहले ही दिन हिमाचल की राजनीति को गरमा दिया है। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद आने वाले दिनों में भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.