PM मोदी ने प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानिए क्या है मंदिर से जुड़ी रहस्यमयी बातें

आंध्र प्रदेश (एकता): आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर देशवासियों के लिए अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना भी की। बता दें कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

बता दें कि वह 26 नवंबर की शाम तिरुपति पहुंचें, जहां वह रात रुके और फिर अगले दिन 27 नवंबर की सुबह भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने काफी समय तक मंदिर में समय बिताया। इसके बाद वह तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के सबसे अमीर और सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। गौरतलह है कि उन्होंने मथुरा के वृन्दावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में भी पूजा और दर्शन किए थे।


तिरुपति बालाजी में क्या खासियत है?

इस मंदिर की कई खासियतें हैं। यह मंदिर भगवान वैंकटेश्वर की पत्नी श्री पद्मावती को समर्पित है। कहा जाता है कि तिरुमला की यात्रा तब पूरी नहीं हो सकती, जब तक इस मंदिर के दर्शन नहीं किए जाते। तिरुमला में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कल्याणोत्सव मनाया जाता है। भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक, यहां आकर तिरुपति मंदिर में अपने बाल दान करते हैं। इस अलौकिक और चमत्कारिक मंदिर से कई रहस्य जुड़े हुए हैं। वेंकटेश्वर स्वामी यानी बालाजी की मूर्ति का पिछला हिस्सा हमेशा नम रहता है। यदि कान लगाकर ध्यान से सुनें तो सागर की लहरों की आवाज सुनाई देती है। वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर में एक दीया हमेशा जलता रहता है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दीपक में कभी भी तेल या घी नहीं डाला जाता।


तिरुपति बालाजी मंदिर में कितनी सीढ़ी है?

तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी के मंदिर की करीर 3500 सीढ़ियां हैं। यहां दर्शन करने में 2 दिन लगते हैं। श्रद्धालुओं की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। हर साल लाखों सैलानी यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने राज्यसभा सांसदों का किया स्वागत, भाजपा को मिली मजबूती

अमृतसर-: अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे जनहित, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को मजबूती देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि देश और पंजाब...

हाईकोर्ट के फैसले पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले—सरकार की नीतियां बार-बार हो रहीं असंवैधानिक साबित

मंडी-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भर्ती और सेवा शर्तें कानून 2024 को लेकर Himachal Pradesh High Court के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा इस कानून को असंवैधानिक ठहराना प्रदेश सरकार की नीतियों पर करारा प्रहार है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह नेतृत्व वाली सरकार...

धर्मशाला तैयार: IPL के तीन मुकाबलों से सजेगा मई का कैलेंडर

धर्मशाला-:धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों के लिए मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। Indian Premier League के तहत 11, 14 और 17 मई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों को लेकर जिला प्रशासन और Himachal Pradesh Cricket Association ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को आयोजित एक...

हिमाचल में खेलों को नई उड़ान देने की पहल, विशेष पैकेज और हाई-एल्टीट्यूड सेंटर की मांग

दिल्ली -:यादवेन्द्र गोमा ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में खेलों के विकास के लिए विशेष पैकेज और आधुनिक सुविधाओं की मांग उठाई है। यह मांग युवा मामले एवं खेल मंत्रियों का चिंतन शिविर के दौरान सामने आई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की।शिविर में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के...

राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक हज़ार से ज्यादा जवानों की तैनाती, तीन सेक्टर में बांटा गया शिमला शहर

शिमला -: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हिमाचल शिमला प्रवास पर आ रही हैं. इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है. शिमला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हज़ार से ज़्यादा जवानों की तैनाती की गई है. डीआईजी साउथ रेंज अंजुम आरा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.