पंचकूला (एकता): गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माथा टेका और सुख-शांति की अरदास की। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस खुशी के मौके पर लोगों को बड़ी सौगात दी। नाडा साहिब गुरुद्वारा सिखों का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। यह तलहटी में घग्गर नदी के तट पर पंचकूला में स्थित है।

बता दें कि गुरुद्वारे पहुचंते ही सीएम ने केंद्र सरकार की प्रसाद स्कीम के तहत बनी 6 मंज़िला मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल और HSGMC के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

