Sri Lanka और Thailand के बाद अब भारतीयों को ये देश दे रहा मुफ्त वीजा! जानें क्या है कारण

मलेशिया (एकता): आज के समय में ट्रैवल करना हर किसी को पसंद है। अगर किसी को विदेश जाने का मौका मिले तो कोई मना नहीं करेगा। क्योंकि हर किसी का सपना होता है कि वह विदेश में जाकर छुट्टियां बिताए। बस कई लोग पैसों की कमी के कारण घूम नहीं पाते। लेकिन इस बार आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। विदेश घूमने जाने वाले लोगों के लिए एक खुशी की खबर है। विदेश में घूमना और बसना हर किसी का सपना होता है। ऐसी ही एक सुविधा भारतीयों को मिलने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक Sri Lanka और Thailand के बाद अब मलेशिया भारतीयों को मुफ्त वीजा दे रहा है। यह घोषणा खुद राष्ट्रपति ने की है। बताया जा रहा है कि आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए मलेशिया ने इसका फैसला लिया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही।

खास बात यह है कि MALAYSIA ने एक दिसंबर से यह व्यवस्था लागू की है। वहीं दूसरी ओर भारतीय लोगों के साथ-साथ यह सुविधा चीनी नागरिक भी ले सकते हैं।  के लिए भी खोला है। अब भारतीयों को मुफ्त वीजा देने वाला मलेशिया तीसरा एशियाई देश बन गया है। पहले यहां  संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ईरान, तुर्की, जॉर्डन के नागरिकों को यह सुविधा मिलती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के एक बयान ने साफ कहा, यह मुफ्त वीजा छूट सुरक्षा मंजूरी के अधीन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड और हिंसा की आशंका वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले चीन ने मलेशिया नागरिकों के लिए 15 दिवसीय वीजा मुफ्त नीति की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने चीनी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगे साल मलेशिया-चीन राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। हैरानी की बात यह है कि विदेश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या पिछले 9 सालों में 1.4 से बढ़कर 2.7 करोड़ पहुंची हैं। हालांकि लॉकडाउन पाबंदियों के बाद सैलानियों की आवाजाही फिर से बढ़ने लगी है।

मलेशिया में सबसे खास चीज क्या है?

मलेशिया में सबसे बड़े हिंदू मंदिर बाटू गुफाओं की यात्रा करना और बाटिक प्रिंटिंग देखना भी काफी रोमांचकारी होता है।

मलेशिया घूमने की कैसी है जगह?

मलेशिया साउथ ईस्ट एशिया का एक देश है। यहां की संस्कृति आने वाले सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां की संस्कृति को मेल्टिंग पोट ऑफ कल्चर यानी पिघलने वाला बर्तन कहा जाता है। यही एक मुख्य कारण है कि दुनियाभर से भारी संख्या में लोग मलेशिया घूमने आते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.