/ Nov 17, 2026

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब में पगड़ी पहनकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं तो इस पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते काफी पुराने हैं।पगड़ी को सम्मान के तौर पर पहनना किसी भी तरह से गलत नहीं है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में जाकर हरियाणा सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी लोगों के सामने रख रहे हैं। यदि सरकार अपने काम के आधार पर जनता के बीच जा रही है तो इसमें आपत्ति जैसी कोई बात नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी हरियाणा सरकार की नीतियों का जिक्र किया।कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पंजाब में अपने चुनावी कार्यक्रमों के दौरान हरियाणा में किसानों के लिए एमएसपी से जुड़ी नीतियों का उल्लेख कर चुके हैं.कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि किसान से जुड़े मुद्दे केवल किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं।हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में कृषि का महत्वपूर्ण स्थान है और किसानों से जुड़े विषयों पर राजनीतिक चर्चा स्वाभाविक है।उन्होंने सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने को चुनाव प्रचार का हिस्सा बताया।वहीं,पंजाब में नशे के मुद्दे पर भी कंवरपाल गुर्जर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। उनके मुताबिक नशे की समस्या का असर युवाओं और परिवारों पर पड़ रहा है, इसलिए इससे निपटने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।इस तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पगड़ी पहनकर पंजाब में प्रचार करने से शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब हरियाणा सरकार की नीतियों, किसानों को एमएसपी और नशे के खिलाफ लड़ाई जैसे मुद्दों तक पहुंच गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

डलहौजी की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की धूम, चमेरा झील में बोटिंग का उठा रहे भरपूर आनंद

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वादियों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक जहां पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करते हैं, वहीं डलहौजी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित चमेरा झील भी इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झील में बोटिंग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.