पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल किए।उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं और उनके परिवारों को परेशानी उठानी पड़ती है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आना युवाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है।उनका कहना है कि इससे सिर्फ छात्रों का समय और मेहनत प्रभावित नहीं होती,बल्कि उनके परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव भी बढ़ता है।शैलजा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी हाउस गिरने की घटना का जिक्र करते हुए भी कुमारी शैलजा ने छात्र सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं और उनकी आवाज को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं।वहीं पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद पर भी कुमारी शैलजा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर कई जगह से शिकायतें सामने आ रही हैं। शैलजा ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर चिंता जताई।

पश्चिम बंगाल में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक SIR प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल में 27 लाख 16 हजार नाम हटाए गए, जबकि इनमें से 22 लाख से ज्यादा लोगों ने दोबारा नाम शामिल कराने के लिए अपील की है।SIR को लेकर कुमारी शैलजा ने गड़बड़ी के आरोप लगाए और कहा कि मतदाता सूची को लेकर लोगों के बीच चिंता बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने नौकरियों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया और सरकार से युवाओं के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।इसके अलावा UPI से जुड़े शुल्क के मुद्दे पर भी कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के Person-to-Person यानी P2P UPI लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। 2 हजार रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट और छोटे व्यापारियों के लिए निर्धारित लेनदेन भी शुल्क-मुक्त रहेंगे। सरकार के मुताबिक करीब 96 फीसदी मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर इसका असर नहीं पड़ेगा। वहीं 2 हजार रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होने की व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने कारोबारियों और उपभोक्ताओं पर संभावित अतिरिक्त बोझ की चिंता जताई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा बालकनाथ मंदिर विवाद पर सियासत गरम, अभय चौटाला ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ मंदिर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। INLD के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई और गौशाला से दानपात्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक में मुख्यमंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी,पेपर लीक,नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर लगातार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.