मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर गंभीर चोटें पहुंचाईं।बच्ची की चीखें सुनकर उसकी मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची पर यह हमला हुआ।हमले में बच्ची के सिर,कान के पास, गर्दन,छाती,पेट,बाजू और गले समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लेकर पहुंचे।अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया और उसके शरीर पर करीब 20 टांके लगाए गए। समय रहते बच्ची को कुत्तों से छुड़ा लिए जाने के कारण उसकी जान बच सकी।

चीखें सुनकर बाहर आई मां, लोगों ने कुत्तों को भगाया

बच्ची की मां के अनुसार वह घर में कपड़े धो रही थीं।इसी दौरान उन्हें बच्ची की चीखें सुनाई दीं। बाहर आकर देखा तो दो कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे।मां ने आसपास के लोगों की मदद से कुत्तों को भगाया और घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।परिजनों ने प्रशासन से घटना को गंभीरता से लेने और क्षेत्र में घूम रहे खतरनाक आवारा कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बच्ची को समय रहते नहीं बचाया जाता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

देहरादून से शिमला पहुंचे परिजन

घटना की सूचना मिलने के बाद बच्ची के अन्य परिजन देहरादून से शिमला पहुंचे।उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत देखकर परिवार में चिंता का माहौल है।परिजनों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम को ठोस कदम उठाने चाहिए,ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे या व्यक्ति की जान खतरे में न पड़े।

शिमला में पहले भी सामने आते रहे हैं कुत्तों के हमले

शिमला शहर में आवारा कुत्तों के हमलों और लोगों के घायल होने के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं।ताजा घटना के बाद एक बार फिर शहर में आवारा और आक्रामक कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल नसबंदी अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है।आक्रामक कुत्तों की पहचान,निगरानी और उनके सुरक्षित प्रबंधन की व्यवस्था भी जरूरी है।

मेयर बोले- खतरनाक कुत्तों को टूटीकंडी डॉग हट्स में ले जाएंगे

शिमला के मेयर ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि शहर में खतरनाक कुत्तों के लिए टूटीकंडी में डॉग हट्स बनाए गए हैं। ऐसे कुत्तों को वहां ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की स्टरलाइजेशन प्रक्रिया भी जारी है। मेयर ने कहा कि घटना के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.