कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है।जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है,लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं।इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई यह स्थिति स्थानीय निकायों और संबंधित विभागों के सामने बड़ी चुनौती है।जिले में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु न केवल यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं,बल्कि इनके कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।इसके अलावा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

गौ सदनों में 2 हजार पशुओं की जगह

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 28 गौ सदनों में करीब 5 हजार पशुओं को रखने की क्षमता है। वर्तमान में इनमें लगभग 3 हजार पशु रखे गए हैं।ऐसे में करीब 2 हजार पशुओं को और गौ सदनों में रखा जा सकता है।यदि उपलब्ध क्षमता का इस्तेमाल किया जाए तो सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की संख्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

पंचायतों और नगर निकायों को निर्देश

पशुपालन विभाग ने पंचायतों और नगर निकायों को सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौ सदनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।विभाग के अनुसार जब किसी नगर निकाय या पंचायत की ओर से पशुओं को गौ सदन भेजने का अनुरोध प्राप्त होता है,तो उपलब्ध क्षमता के आधार पर अनुमति दी जाती है।इसके बाद पशुओं को गौ सदन तक पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित स्तर पर की जाती है।विभाग का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निकायों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।यदि उपलब्ध क्षमता का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें,तो सड़कों पर घूम रहे करीब 2 हजार बेसहारा पशुओं को गौ सदनों में पहुंचाया जा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.