अनिल शर्मा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सुक्खू मेरे पिता पंडित सुखराम का लगाया पौधा, विकास के लिए सभी से लाता हूं सहयोग

मंडी/धर्मवीर-:सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने सफाई दी है।सोमवार को कोटली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयान का आशय किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं था।उन्होंने कहा कि “सांसदों के तिलों में तेल नहीं” कहने का मतलब केवल इतना था कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सांसदों से अपेक्षित सहयोग और रिस्पांस नहीं मिला।अनिल शर्मा ने कहा कि जब वह राज्यसभा सांसद थे,तब उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करवाया था। उन्होंने राज्यसभा के पूर्व सांसद आनंद शर्मा और विप्लव ठाकुर का नाम लेते हुए कहा कि उनके क्षेत्र को उनसे अपेक्षित आर्थिक सहयोग नहीं मिला।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर दिए गए अपने बयानों पर भी अनिल शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की।उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके स्वर्गीय पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के लगाए हुए पौधे हैं।उन्होंने दावा किया कि उनके पिता ने पीसीओ के माध्यम से सुक्खू को आगे बढ़ाने में योगदान दिया था। अनिल शर्मा ने कहा कि लोगों की मदद करना उनके पिता की कार्यशैली का हिस्सा रहा है और उन्होंने कई लोगों को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।विधायक ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री से मिलते हैं तो उनका उद्देश्य अपने निजी हित साधना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए धन और योजनाएं लाना होता है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की राजनीति से ज्यादा विकास की बात करते हैं और क्षेत्र के कामों के लिए सभी से सहयोग लेते हैं।अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयानों को कुछ लोग राजनीतिक मसाले के तौर पर सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते हैं,लेकिन विकास कार्यों के लिए धन जुटाना कितना कठिन होता है,इसका अंदाजा केवल जमीन पर काम करने वाले जनप्रतिनिधि को होता है।उन्होंने अपनी राजनीतिक पहुंच का जिक्र करते हुए कहा कि वह हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करीब एक घंटे मुलाकात करके आए हैं।उन्होंने कहा कि किसी विधायक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के साथ इतनी देर तक मुलाकात होना महत्वपूर्ण है।हालांकि,उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हर मुलाकात या उपलब्धि का प्रचार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करके करने में विश्वास नहीं रखते।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.