मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर ले गए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जल्द ठोस कार्रवाई की मांग उठाई।

शिमला नागरिक सभा के सचिव विवेक कश्यप ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है और लोग अपने घरों के आसपास भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने घायल बच्ची के नि:शुल्क उपचार के साथ दो लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। नागरिक सभा ने खूंखार और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में रखने, शहर में पांच से सात एबीसी सेंटर स्थापित करने और सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से कुत्तों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभा ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।हमले में घायल बच्ची की बुआ रजनी ने घटना की भयावहता बताते हुए कहा कि बच्ची के सिर से लेकर पैर तक गंभीर चोटें आई हैं और कई जगह टांके लगाने पड़े हैं।उनका कहना है कि आवारा कुत्तों और बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है।उन्होंने प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यदि कोई पशु प्रेमी कुत्तों को खाना खिलाना चाहता है तो उन्हें सुरक्षित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।

वहीं, महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम मामले को गंभीरता से ले रहा है और आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए कई स्तरों पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट के समक्ष नगर निगम अपना पक्ष रखेगा। भर्याल या टूटीकंडी में कुत्तों के लिए स्थान विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। कुत्तों को पकड़ने के लिए 200 से 300 रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने और 3 अक्टूबर से व्यापक नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान शुरू करने की बात कही गई है।महापौर के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में तीन हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। टूटीकंडी सेंटर के विस्तार के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। साथ ही पालतू कुत्तों का एक हजार रुपये में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। निर्धारित फीडिंग जोन के बाहर कुत्तों को खाना खिलाने वालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। प्रशासन का दावा है कि इन कदमों से शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

CM ऑफिस,किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है।शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है।नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी,इसलिए नए कार्यालय की जरूरत महसूस हुई।वहीं...

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

शिमला-:शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969 में शिमला में...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है।जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है,लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं।इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई...

अनिल शर्मा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सुक्खू मेरे पिता पंडित सुखराम का लगाया पौधा, विकास के लिए सभी से लाता हूं सहयोग

मंडी/धर्मवीर-:सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने सफाई दी है।सोमवार को कोटली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयान का आशय किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं था।उन्होंने कहा कि “सांसदों के तिलों में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.