/ Nov 16, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान,बोलीं- CM की ओर से अभी नहीं आया प्रस्ताव

शिमला,संजू-:हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय शिमला में लगातार दो दिनों तक चली संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंत्रिमंडल विस्तार,संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव उनके सामने नहीं आया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्ताव मिलने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।वहीं,संगठन में खींचतान को लेकर उन्होंने कहा कि थोड़ी-बहुत खींचतान हर जगह होती है और संगठन व सरकार के बीच किसी तरह का विरोध नहीं है।

संगठनात्मक बैठकों में सामने आईं शिकायतें

रजनी पाटिल ने बताया कि दो दिनों तक चली बैठकों में संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि करीब 90 फीसदी जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने शिकायत की कि ब्लॉक अध्यक्ष उनकी बात नहीं सुनते।पाटिल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है।उन्होंने अनुशासन को लेकर भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की लगभग सभी कमेटियों का गठन किया जा चुका है और जहां अभी नियुक्तियां बाकी हैं,वहां जल्द प्रक्रिया पूरी की जाएगी।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की बात रखने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले समय में लोगों के बीच जाएगी और स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पेपर लीक के मुद्दे को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसे जनता के बीच लेकर जाएगी। पाटिल ने दावा किया कि पेपर लीक के कारण 70 से 80 बच्चों ने आत्महत्या की।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पाटिल ने इसकी सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

चुनाव आयोग पर तीखे हमले, EVM को लेकर कांग्रेस का रुख

प्रेस वार्ता के दौरान रजनी पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘देश का गद्दार’ कहा और जेल में डालने की बात कही।उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग अब ज्ञानेश कुमार को लेकर ‘It’s Done Bro’ कह रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पाटिल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब ‘चोर आयोग’ बन चुका है।EVM को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस की मांग सामने रखी। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम से चुनाव न कराने की मांग करेगी।उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सोमवार को हिमाचल प्रदेश के हर जिले में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए और दोनों के बीच मिलीभगत का दावा किया।हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए पाटिल ने दावा किया कि कांग्रेस को उम्मीद के विपरीत हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने वोटों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 13 करोड़ लोगों के वोट काटे जाने का दावा किया। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत आंकड़े या दस्तावेज सार्वजनिक किए, इसका उल्लेख उपलब्ध कॉपी में नहीं है।महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए भी रजनी पाटिल ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वहां वोट चोरी के साथ पार्टियां भी चोरी हुईं और महाराष्ट्र में एनसीपी का उदाहरण दिया।कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर लगातार काम करेगी।आने वाले दिनों में जिला और ब्लॉक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के साथ-साथ जनता से सीधे संवाद पर भी जोर दिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

डलहौजी की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की धूम, चमेरा झील में बोटिंग का उठा रहे भरपूर आनंद

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वादियों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक जहां पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करते हैं, वहीं डलहौजी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित चमेरा झील भी इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झील में बोटिंग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.