एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

राहुल चावला,धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा,भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं।धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत,टीम भावना,कोचिंग स्टाफ,परिवार और खेल से जुड़े संस्थानों के सहयोग को दिया।भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि एशियन गेम्स तक का सफर आसान नहीं था।टीम ने लंबे समय तक सुबह-शाम कड़ा अभ्यास किया और प्रतियोगिता के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान मौसम और परिस्थितियों से जुड़ी चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अनुभव से टीम ने इन परिस्थितियों का सामना करना सीखा।

पुष्पा राणा ने टीम की सफलता में एकजुटता और कोचों के मार्गदर्शन को अहम बताया। उन्होंने कहा कि कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान मिल रही है और प्रो कबड्डी लीग के बाद इस खेल की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हुई है।वहीं,पुष्पा राणा ने हिमाचल सरकार से खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी अब 29 वर्ष की उम्र तक पहुंच चुके हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ पहले हुई मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला था।भावना ठाकुर के लिए यह पहला एशियन गेम्स था और उन्होंने अपने पदार्पण में ही भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह बेहतर प्रदर्शन और गोल्ड मेडल के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरी थीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ियों के खिलाफ पहले खेल चुकी होने के कारण मुकाबलों को लेकर उनके मन में किसी तरह का डर नहीं था।भावना ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, टीम की साथी खिलाड़ियों,भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI), परिवार और हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन को दिया। उन्होंने कहा कि गांव से निकलकर भारत के लिए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना उनके और उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

करनाल में संपत सिंह का BJP-कांग्रेस पर हमला, किसान-जवान-खिलाड़ियों के मुद्दे उठाए

करनाल-:करनाल पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने किसान, जवान और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने SYL और यमुना जल के मुद्दे के साथ-साथ फसल बीमा योजना, खाद-बीज, बिजली व्यवस्था और धान...

अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 की मौत, 18 घायल; SIT जांच के आदेश

अंबाला-:अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में भारी रोष है। एक मृतक की बेटी काजल ने निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं और अंबाला के...

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।वहीं,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई,जबकि कांगड़ा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश...

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

राहुल चावला,धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा,भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं।धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत,टीम भावना,कोचिंग स्टाफ,परिवार और खेल से जुड़े संस्थानों के सहयोग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.