दिल्ली (एकता): अगर आप भी आने वाले महीने में बैंक से Related कामों की प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर आपके लिए खास है। दरअसल दिसंबर महीने में 18 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक 18 दिनों की इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। जो कोई भी बैंक का काम करवाना चाहता है, वह ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिसंबर 2023 की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों में साप्ताहिक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को Holiday शामिल हैं। खास बात यह है कि ये छुट्टियां कई राज्यों में है। हर क्षेत्र में नहीं। सभी बैंक छुट्टियों को चार अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। दिसंबर महीने में कुछ राज्यों में काफी छुट्टियों होती हैं। क्योंकि इस महीने में कई त्योहार आते हैं। इतना ही नहीं गोवा के स्वतंत्र होने के दिन की छुट्टी और क्रिसमस की छुट्टियां भी इसमें शामिल हैं।

जानिए दिसंबर महीने में किस दिन और कहां पर बैंक शाखाओं पर रहेगी छुट्टी ?
1 दिसंबर: राज्य स्थापना दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में बैंक बंद
3 दिसंबर: Weekly Vacation
4 दिसंबर: गोवा में बैंक बंद रहेंगे (संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व)
9 दिसंबर: दूसरे शनिवार की छुट्टी
10 दिसंबर: साप्ताहिक छुट्टी
12 दिसंबर: मेघालय में बैंक रहेंगे बंद
13 दिसंबर: सिक्किम में बैंक बंद
14 दिसंबर: लुसुंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में रहेंगे बैंक बंद
17 दिसंबर: साप्ताहिक छुट्टी
18 दिसंबर: मेघालय में बैंक बंद
19 दिसंबर: गोवा में मुक्ति दिवस के चलते बैंक बंद
23 दिसंबर: चौथे शनिवार की छुट्टी
24 दिसंबर: साप्ताहिक छुट्टी
25 दिसंबर: क्रिसमस के चलते सभी राज्यों में बैंक बंद
26 दिसंबर: क्रिसमस के जश्न के चलते मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में छुट्टी
31 दिसंबर: साप्ताहिक छुट्टी।
