उत्तराखंड (एकता): उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद मजदूरों के नजदीक जैसे-जैसे टीम पहुंच रही है, वैसे-वैसे लोगों में हलचल बढ़ रही है। जल्द ही सभी को खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक बचाव दल मजदूरों से महज एक मीटर की दूरी है। वहीं दूसरी तरफ पूजा-पाठ जारी है। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। वह सुरंग के अंदर जायजा लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बाहर निकालने की हर कोशिश की जा रही हैै लेकिन कोई न कोई बाधा आने से उम्मीद हाथ से निकली जा रही है।

गौरतलब है कि दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। रेस्क्यू को आज 17 दिन हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा फोन कर श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर अलर्ट के बीच सिलक्यारा में बारिश शुरू होने से रेस्क्यू ऑपरेशन बीच में ही रुक गया। आज फिर से उत्तरकाशी, चमोली के कई इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने सुरंग के बाहर बने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मजदूरों को बाहर निकालने की दुआ मांगी।

‘सुरंग में सब ठीक है, जल्द बाहर आ सकते हैं मजदूर’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर से रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचे। सुरंग में सब ठीक है, जल्द मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। बड़ी बाधाएं दूर कर ली गई हैं।
