यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा रही है।महापंचायत में ट्रेड डील,गन्ने के दाम और किसानों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी।वहीं,जरूरत पड़ने पर दिल्ली कूच को लेकर भी आगे की रणनीति पर मंथन किया जा सकता है।
यमुनानगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर महापंचायत से जुड़ी तैयारियों और मुद्दों की जानकारी दी।सुभाष गुर्जर के मुताबिक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से करीब 5 हजार किसान महापंचायत में पहुंचेंगे।संगठन की ओर से राकेश टिकैत का करीब 200 ट्रैक्टरों के साथ स्वागत करने की भी तैयारी की जा रही है।महापंचायत में किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। ट्रेड डील,गन्ने के दामों में बढ़ोतरी नहीं होने और किसानों की अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।संगठन का कहना है कि इन मुद्दों को राकेश टिकैत के सामने रखा जाएगा और चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।वहीं,सुभाष गुर्जर ने कहा कि अगर जरूरत महसूस हुई तो किसानों की ओर से दिल्ली कूच को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है। ऐसे में 4 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत में किसान संगठनों की चर्चा और उसके बाद लिए जाने वाले फैसले पर नजर रहेगी।
