चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।साथ ही भविष्य में मिलकर काम करने की संभावनाओं,विकास के नए अवसरों और आपसी साझेदारी को विस्तार देने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।दोनों मुख्यमंत्रियों की इस साझा यात्रा को राज्यों के बीच बेहतर संबंधों और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।इस दौरान यह संदेश भी सामने आया कि अलग-अलग राज्यों की अपनी पहचान और प्राथमिकताएं होने के बावजूद विकास,प्रगति और जनहित के मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ा जा सकता है।सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की यह मुलाकात आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच नई साझेदारियों और विकास की संभावनाओं के द्वार खोल सकती है।
