/ Oct 05, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह से होगी।राष्ट्रपति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद वह मनाली के लिए रवाना होंगी,जहां उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है।राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो,इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

राष्ट्रपति 7 अक्टूबर को मनाली के प्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद उनके अटल टनल रोहतांग जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही को देखते हुए अटल टनल की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे।प्रशासन के अनुसार,6 अक्टूबर की रात 8 बजे से 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक अटल टनल की ओर यातायात संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान आवश्यकतानुसार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और कुछ मार्गों पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से अटल टनल मार्ग की ओर जाने से बचें।सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखेंगी।राष्ट्रपति 8 अक्टूबर की सुबह हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.