शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में सैकड़ों मकानों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

नगर निगम शिमला पार्षद नरेंद्र ठाकुर और पूर्व मेयर नगर निगम शिमला संजय चौहान का कहना है कि वे शिमला के विकास और बेहतर सड़क सुविधाओं के विरोध में नहीं हैं,लेकिन विकास की कीमत लोगों के घरों और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाकर नहीं चुकाई जानी चाहिए।उनका आरोप है कि टनल निर्माण शुरू होने से पहले प्रभावित परिवारों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और निर्माण के संभावित प्रभावों को लेकर भी उन्हें भरोसे में नहीं लिया गया।

डेढ़ साल से घरों से बाहर रहने का दावा

मीडिया से बातचीत में प्रभावित परिवारों ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचने की स्थिति पैदा हुई है। प्रभावितों के अनुसार,उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है।उनका दावा है कि करीब डेढ़ साल से कई परिवार अपने घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं,जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने ट्विन टनल संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति प्रभावित परिवारों की समस्याओं, उनकी मांगों और टनल निर्माण से जुड़े सुरक्षा पहलुओं को लगातार उठा रही है। समिति का कहना है कि निर्माण कार्य में लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और नुकसान की स्थिति में प्रभावितों को उचित राहत और मुआवजा मिलना चाहिए।

हाई पावर कमेटी के निरीक्षण से जगी उम्मीद

प्रभावित परिवारों ने बताया कि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से संज्ञान लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने शिमला पहुंचकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट का मौके पर निरीक्षण किया। कमेटी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और चिंताएं भी सुनीं।प्रभावितों के मुताबिक,हाई पावर कमेटी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की रिपोर्ट हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। कमेटी के निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों को अपने घरों और जान-माल की सुरक्षा के साथ समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। ट्विन टनल संघर्ष समिति अब प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रभावितों की मांगों और पूरे मामले को विस्तार से मीडिया के सामने रखने की तैयारी में है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.