बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण सामग्री को मौके तक पहुंचाने में आ रही मुश्किलों के चलते परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।

जिला कांगड़ा एवं चंबा के BSNL के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर लगाने के लिए वर्ष 2024 में सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान टावर के लिए उपयुक्त स्थान भी चिन्हित किया गया था। हालांकि संबंधित स्थान तक पहुंचने के लिए करीब 26 किलोमीटर का बेहद कठिन पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। यही इस परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।टावर निर्माण के लिए सीमेंट, स्टील, जनरेटर, एंटीना, केबल और अन्य जरूरी उपकरणों को इतने दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचाना आसान नहीं है। इसी वजह से सर्वे पूरा होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका।डॉ. मौर्या के मुताबिक इस मामले को प्रदेश सरकार, दूरसंचार विभाग और BSNL मुख्यालय के समक्ष उठाया गया था। इसके बाद दूरसंचार विभाग और मंत्रालय की ओर से भी प्रदेश सरकार के साथ पत्राचार किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज-4 में बड़ा भंगाल के रूट को शामिल किए जाने के बाद भविष्य में सड़क के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचाने की संभावना बन सकती है।

अब जिला प्रशासन ने BSNL से इस परियोजना की दोबारा फिजिबिलिटी जांच करने और संभावित विकल्प तलाशने का आग्रह किया है।सांसद डॉ.राजीव भारद्वाज की ओर से भी केंद्रीय संचार मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई है।BSNL की ओर से पहले परियोजना को डी-स्कोप किए जाने संबंधी पत्र जारी किया गया था,लेकिन प्रशासन के आग्रह के बाद अब इसे दोबारा आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।यदि प्रदेश सरकार या जिला प्रशासन एयरलिफ्ट अथवा किसी अन्य माध्यम से निर्माण सामग्री और उपकरण पहुंचाने में सहयोग करता है,तो BSNL बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर स्थापित करने का प्रयास करेगा।दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने-जाने वाले लोगों को भी बेहतर संचार सुविधा मिल सकेगी। BSNL का कहना है कि यदि यह परियोजना सफल होती है,तो यह कांगड़ा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.