अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला।दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है,जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर हुए इस हादसे की तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं।बलदेव नगर के नजदीक अचानक वाहनों की रफ्तार थम गई,जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में भिड़ गए।टक्कर के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों का जमावड़ा लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन के अंदर फंस गया था।इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।इस पूरे मामले को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कुल छह वाहन शामिल थे।इनमें चार कारें,एक कैंटर और एक बड़ा ट्रक शामिल है।हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं,जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।वहीं,टक्कर में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
