/ Nov 10, 2026

पड्डल मैदान से सेरी मंच तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मंडी में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ महापदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया।पड्डल मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा सेरी मंच पर पहुंचकर रैली में तब्दील हो गई।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी पर तीखे राजनीतिक हमले किए।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की राजनीतिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अगले 30 वर्षों तक भी पार्टी सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी।

जयराम ठाकुर ने कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री पद दिए जाने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री को घेरा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने के नाम पर आश्वासन देते रहे हैं।कुल्लू दशहरा के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से सुंदर ठाकुर की कुंडली ठीक नहीं होने की बात कहे जाने पर भी उन्होंने तंज कसा।जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री को सुंदर ठाकुर की कुंडली की चिंता छोड़कर अपनी सरकार और कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को लगातार दरकिनार किया जा रहा है और मुख्यमंत्री खुद को ही पार्टी का सर्वेसर्वा मानकर चल रहे हैं।

68 जिले बना लें,फिर भी सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिए जा रहे संकेतों पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी पुरानी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में नाकाम रही है।अब जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए नए जिलों के गठन की चर्चा शुरू कर दी गई है।जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो हिमाचल प्रदेश में 68 जिले बना दें,लेकिन इससे कांग्रेस की सत्ता में वापसी नहीं होने वाली।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया।

राहुल गांधी पर भी बरसे जयराम,प्रधानमंत्री पद को लेकर साधा निशाना

रैली के दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया।उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक बयानबाजी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें पागल तक कह दिया।जयराम ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं,वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री का पद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति भी संभाल सकता है।जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और जनता का समर्थन हासिल करना जरूरी होता है।केवल किसी परिवार से संबंध होने के आधार पर देश का नेतृत्व नहीं मिल सकता।उन्होंने दावा किया कि जनता का आशीर्वाद राहुल गांधी को कभी नहीं मिलेगा।

विधायक के निधन के बावजूद कार्यक्रम करने पर मुख्यमंत्री को घेरा

जयराम ठाकुर ने रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चंबा दौरे को लेकर भी नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि विधायक के निधन जैसी दुखद घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द नहीं किए। नेता प्रतिपक्ष के अनुसार,यदि मुख्यमंत्री के लिए चंबा का दौरा करना इतना आवश्यक था तो उसे सादगी के साथ पूरा किया जा सकता था।लेकिन वहां कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और नाटी भी डाली गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के विधायक का पार्थिव शरीर उनके घर के आंगन में रखा था और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जश्न मनाने में व्यस्त थे। जयराम ने इसे संवेदनहीनता करार देते हुए मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पड्डल से सेरी मंच तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ महापदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।पड्डल मैदान से सेरी मंच तक निकाली गई पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और भाजपा के झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस दौरान कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर विरोध दर्ज करवाया गया।रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी 13 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी,नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा नेताओं ने प्रदेश की जनता से लोकतंत्र की रक्षा करने और कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।कुल मिलाकर मंडी में आयोजित इस महापदयात्रा के जरिए भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने राजनीतिक तेवर दिखाए और आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.