सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली दी जानी है।इसके साथ ही प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 60 करोड़ यूनिट बिजली मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।सरकार का अनुमान है कि इस बिजली को बाजार में बेचकर हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त आमदनी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रतन ने इस फैसले को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसे दिवाली का तोहफा करार दिया।उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी का मामला वर्ष 1996 से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था। इतने लंबे समय से प्रदेश अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहा था। पहले इस हिस्सेदारी के बदले हिमाचल को नकद भुगतान दिए जाने की बात चल रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि प्रदेश को नकदी के बजाय बिजली चाहिए।मुख्यमंत्री का मानना था कि बिजली के रूप में मिलने वाली हिस्सेदारी प्रदेश के लिए अधिक फायदेमंद साबित होगी।अनूप रतन के अनुसार,मुख्यमंत्री ने बिजली आवंटन के समय को लेकर भी विशेष रूप से पैरवी की। सरकार चाहती थी कि हिमाचल को बिजली अक्टूबर से मार्च के बीच मिले, क्योंकि सर्दियों के इन महीनों में प्रदेश में बिजली की मांग अधिक रहती है और बाजार में भी बिजली की कीमतें ऊंची होती हैं। ऐसे में अतिरिक्त बिजली को बाजार में बेचकर प्रदेश बेहतर राजस्व जुटा सकेगा। यदि बिजली की औसत कीमत 10 रुपये प्रति यूनिट भी मानी जाए तो सालाना 600 से 800 करोड़ रुपये तक की आमदनी संभव है। अगले 20 वर्षों में यह लाभ लगभग 15 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
महाधिवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पहले तैयार किए गए प्रस्ताव में हिमाचल के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया था। इसमें अलग-अलग दरों के आधार पर नकद भुगतान की व्यवस्था प्रस्तावित थी। प्रदेश सरकार ने इस व्यवस्था को स्वीकार करने के बजाय बिजली के रूप में वास्तविक हिस्सेदारी देने की मांग उठाई। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीबीएमबी को हिमाचल की बिजली हिस्सेदारी तत्काल प्रभाव से जारी करनी होगी। इसमें पिछली अवधि का बकाया भी शामिल है। इससे प्रदेश को लंबे समय से लंबित अपने अधिकार का लाभ मिल सकेगा।

किशाऊ बांध परियोजना में भी हिमाचल ने उठाया आर्थिक हितों का मुद्दा

बीबीएमबी के अलावा किशाऊ बांध परियोजना को लेकर भी हिमाचल सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। महाधिवक्ता अनूप रतन ने बताया कि किशाऊ बांध परियोजना में दो प्रमुख हिस्से हैं, जिनमें वाटर कंपोनेंट और पावर कंपोनेंट शामिल हैं। वाटर कंपोनेंट के लिए केंद्र सरकार ने 90:10 के अनुपात में खर्च वहन करने का प्रावधान किया था, जबकि बिजली उत्पादन से जुड़े पावर कंपोनेंट का खर्च हिमाचल और उत्तराखंड को 50:50 के अनुपात में उठाना था।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हिमाचल पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने का विरोध किया। मुख्यमंत्री का तर्क था कि किशाऊ बांध के निर्माण में हिमाचल की जमीन का इस्तेमाल होगा और प्रदेश के लोगों को विस्थापन का सामना भी करना पड़ेगा। ऐसे में परियोजना के निर्माण का पूरा वित्तीय बोझ हिमाचल पर डालना उचित नहीं है।

अनूप रतन ने बताया कि किशाऊ बांध को लेकर हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सामने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी के मुद्दे पर समर्थन देने की बात भी रखी थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया के नोट पर सहमति जताई, जिससे हिमाचल का पक्ष मजबूत हुआ।हालांकि,पंजाब सरकार ने अंतिम समय तक इस मामले में विरोध जारी रखा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसकी आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया।महाधिवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला हिमाचल के अधिकारों की लंबी कानूनी लड़ाई का परिणाम है।इससे प्रदेश को बिजली के रूप में स्थायी आर्थिक लाभ मिलेगा और आने वाले वर्षों में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HRTC पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम,आर पार की लड़ाई का किया एलान 27 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए देने की घोषणा के बावजूद पेंशनरों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने शिमला...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 2027 में भाजपा की बनेगी सरकार, हिमाचल को फिर मिलेगी विकास की रफ्तार

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल के अधिकारों, किसानों के हितों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि...

जयराम ठाकुर बोले- सरकार की विदाई तय, चार साल का जश्न मनाने के बजाय सम्मानजनक विदाई की तैयारी करे कांग्रेस

शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसले लेने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार की विदाई...

जयराम ठाकुर को नेता विपक्ष के पद से हटाना चाहते हैं कुछ भाजपा नेता

मंडी,धर्मवीर-:सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कुछ भाजपा नेता जयराम ठाकुर को नेता विपक्ष के पद से हटाना चाहते हैं और इसके लिए दिल्ली में लॉबिंग करने में लगे हुए हैं। यह बात उन्होंने आज मंडी में चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत आयोजित वॉकथॉन में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कही।...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला-मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर 2026 को सांसद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.