/ Nov 13, 2026

दंत चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देगी सरकार

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने, सीनियर रेजिडेंसी नीति लागू करने तथा दंत चिकित्सकों के लिए बेहतर कार्य सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री आज यहां दंत चिकित्सकों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा दंत चिकित्सकों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्वस्तरीय, सुलभ और आधुनिक तकनीक से युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।दंत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार पहले ही 5.10 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, जबकि अब 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए उच्च तकनीक वाली डेंटल चेयर्स, सीबीसीटी मशीनें, इंट्रा ओरल स्कैनर और ऑपरेशन थिएटर टेबल उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन उपकरणों से दंत चिकित्सकों की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने तथा दंत रेडियोलॉजी सेवाओं को आधुनिक बनाने का भी आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर में लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जा रहा है। चमियाणा में भी दंत चिकित्सा महाविद्यालय के लिए नए परिसर के निर्माण की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं क्लीनिकल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीनियर रेजिडेंसी नीति लागू की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लेक्चरर के पदों पर कार्यरत संकाय सदस्यों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत करने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें सेवाकाल में उन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे।मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा महाविद्यालय,शिमला में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने तथा आपातकालीन उपचार को बेहतर बनाने के लिए ट्रामा सेंटरों में डेंटल चेयर्स स्थापित करने की बात भी कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में दंत चिकित्सकों की सहायता के लिए मल्टी टास्क वर्कर्स तैनात किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान दंत चिकित्सकों की कई महत्त्वपूर्ण समस्याएं एवं सुझाव सामने आए हैं। प्रदेश सरकार इनका समाधान करने के लिए गंभीरता से विचार करेगी। सरकार दंत चिकित्सकों को नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस देने के विषय पर भी विचार कर रही है। उन्होंने दंत चिकित्सकों से आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने का आह्वान किया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में भी आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने दंत चिकित्सा सेवाओं के विकास के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

बिलासपुर-:हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और केंद्र सरकार...

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो’कौन बनेगा करोड़पति'(KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया।10 नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में बॉबी के सेवा कार्यों पर...

सुंदरनगर में HRTC बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी, 22 नवंबर से ठप हो सकती हैं बस सेवाएं

मंडी,धर्मवीर -सुंदरनगर बस अड्डे पर अवैध ऑटो-टैक्सी पार्किंग और HRTC चालक-परिचालक के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से निगम कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब HRTC की दोनों कर्मचारी यूनियनों ने 22 नवंबर को सुंदरनगर क्षेत्र में बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।यूनियन ने प्रबंधन को 10...

शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू का BJP को खुला चैलेंज, बोले- सदन में चर्चा करें, वॉकआउट से न भागें

शिमला/संजू-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की तैयारियों का जायजा लेते हुए विपक्षी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी विधायक सदन में हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।उन्होंने कहा कि विपक्ष...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.