/ Nov 15, 2026

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का देशभर में लगातार बढ़ता जनाधार और पार्टी की जनहित से जुड़ी लड़ाई कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगी। धर्मशाला में आयोजित संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह विश्वास जताया।

रजनी पाटिल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’अभियान चला रही है. इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। धर्मशाला में हुई बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों,ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान अभियान को प्रभावी बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की गई।विपक्षी दलों द्वारा 2027 के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के दावों पर पलटवार करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि राजनीति में इस तरह के बयान आते रहते हैं। विपक्ष का काम आरोप लगाना है, लेकिन कांग्रेस अपनी नीतियों और जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। इसका सकारात्मक परिणाम आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।

वहीं, सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे बेहद सुंदर और भावनात्मक पुस्तक बताया। रजनी पाटिल ने कहा कि वह पिछले 25 से 30 वर्षों से सोनिया गांधी को जानती हैं और उनके साथ काम कर चुकी हैं। पुस्तक में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के अनछुए पहलुओं, व्यक्तिगत अनुभवों और मन में छिपे दर्द को जिस तरह साझा किया है, उससे पाठकों को उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है।नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े...

हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, बुजुर्गों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा

शिमला-:प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। इन विभागों के सुचारू संचालन...

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी...

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार,16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू होने जा रहा है।21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र में कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों,विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.