/ Nov 15, 2026

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के सरकार बनाने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता राजनीतिक घटनाक्रम को समझ चुकी है और अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।

धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में उमड़ी भीड़ इसका उदाहरण है।उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से स्पष्ट है कि देश की जनता लोकतांत्रिक व्यवस्था और अपने मतदान के अधिकार को लेकर गंभीर है।कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को जनता के बीच उठा रही है और पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।सांसद अनुराग ठाकुर के वर्ष 2027 में हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय कुमार ने कहा कि भाजपा को अगर लगता है कि जनता कथित तौर पर चोरी के जरिए बनी सरकारों को पसंद करेगी,तो वह गलतफहमी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई राज्यों में जनादेश को प्रभावित कर सत्ता हासिल की है। हिमाचल प्रदेश में भी इस तरह की कोशिश की गई थी,लेकिन जनता के समर्थन से कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के लोगों को इस पूरे घटनाक्रम के प्रति जागरूक किया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव करने की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने और अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने आप पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को हिमाचल में राजनीतिक दावे करने से पहले पंजाब में अपनी सरकार की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।प्रदेश सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर भाजपा और विपक्षी नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक 10 में से छह से सात गारंटियों को पूरा किया जा चुका है। महिलाओं को 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी मंत्रिमंडल में लिया जा चुका है। फिलहाल पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जा रहा है। भविष्य में आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोपों को भी विनय कुमार ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि सरकार इन वादों से पीछे नहीं हटी है और दोनों योजनाओं को लेकर कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर उठाए गए सवालों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कई घोषणाएं की थीं, लेकिन उनके वित्तीय बोझ और देनदारियां कांग्रेस सरकार के लिए छोड़ दीं।

मुख्यमंत्री के ओक ओवर में बैठकर जनता की समस्याएं नहीं सुनने संबंधी सुधीर शर्मा के बयान पर भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जवाब दिया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।हाल ही में मुख्यमंत्री ने दो से तीन दिन चंबा जिले में बिताए ,जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की,रात्रि ठहराव किया और स्थानीय समस्याओं को सुना।इस दौरान क्षेत्र की कई मांगों पर सकारात्मक निर्णय भी लिए गए।विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता का विश्वास कायम रखेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है।नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े...

हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, बुजुर्गों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा

शिमला-:प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। इन विभागों के सुचारू संचालन...

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी...

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार,16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू होने जा रहा है।21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र में कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों,विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.