तीखा खाना पसंद है तो सर्दियों में महाराष्ट्र की यह फेमस रेसिपी को जरूर करें ट्राई

महाराष्ट्र (एकता): तीखा खाना कई लोगों को पसंद होता है। जो लोग तीखा खाते हैं उनके लिए यह डिश काफी जबरदस्त है। दरअसल सर्दियों के मौसम में सभी को परांठे पसंद होते हैं। ज्यादातर लोगों को आलू, प्याज के साथ ही गोभी, मूली और मेथी के परांठे बनाते देखा जाता है, जिन्हें आमतौर पर चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। वैसे तो काफी लोग परांठों के साथ धनिया और टमाटर की नॉर्मल चटनी ही बनाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि महाराष्ट्र की सबसे फेमस है। जिसको लोग ज्यादातर सर्दियों में ट्राई करते हैं। इस रेसिपी का नाम है ‘ठेचा’। इस बनाना काफी आसान होता है। इतना ही नहीं इसे खाने से आपके खाने में चार चांद लग सकते हैं।


जानें ठेचा बनाने के लिए सामग्री

1/2 कप हरी मिर्च
10-12 लहसुन की कलियां
2 इंच अदरक
1 छोटा चम्मच समुद्री नमक
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 कटा हुआ प्याज
1/4 कप ताज़ा हरा धनिया
12-15 करी पत्ता
1/4 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
2 बड़े चम्मच मूंगफली का तेल।

ठेचा बनाने की वि​धि काफी आसान 

ठेचा डिश बनाना काफी आसान है। इसे लोग काफी स्वाद से खाते हैं। अगर आप यह डिश बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आधा कप हरी मिर्च लेनी होगी। इसमें 10 से 12 लहसुन की कलियां मिलाकर इसे अदरक के टुकड़े के साथ पिस लें।
इसके बाद इसमें कच्चा नमक मिलाएं। साथ ही आधा छोटा चम्मच जीरा भी डाल दें।
सभी मिश्रण को पिस लें। ध्यान रखें इसका बारिक पेस्ट नहीं होना चाहिए।
पिसने के बाद इसमें एक कप कटा हुआ प्याज, धनिया, करी पत्ता और छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स मिला लें।
पेस्ट तैयार होने के बाद इसमें दो चम्मच मूंगफली का तेल मिलाएं।
इसके बाद चटनी को अच्छे से मिलाकर किसी भी परांठे के साथ आप खा सकते हैं।

वैसे तो महाराष्ट्रीयन ठेचा का स्वाद ज्वार की रोटी या रोटला के साथ ही ज्यादा अच्छा लगता है। क्योंकि काफी लोग इसे ऐसे खाना ही पसंद करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि...

क्यों की सिया की हत्या 7 दिनों में नहीं जान पायी मंडी पुलिस, 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में आरोपी

मंडी,धर्मवीर-:बीते 13 अप्रैल की सुबह कॉलेज जाते समय युवती सिया गुलेरिया को विकास पटियाल ने क्यों मौत के घाट उतारा, यह सवाल अभी भी पहेली बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में पुलिस आरोपी विकास से हत्या के पीछे की वजह जानने में नाकाम रही है। आज आरोपी को सरकाघाट न्यायालय में पेश किया गया,...

हरियाणा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

चंडीगढ़-:हरियाणा में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तीव्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से करीब 3.6 डिग्री अधिक पहुंच गया। मौसम में इस अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों के दैनिक...

महिला आरक्षण बिल पर सियासी टकराव, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों का विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से इस मुद्दे पर अलग रुख सामने आ रहा है, जिससे सियासी बहस तेज हो गई है।...

सुंदरनगर में बहु-ग्राम पेयजल योजना से 20 गांवों को राहत, जल्द शुरू होगी नियमित जलापूर्ति

मंडी-:मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जरोल-कांगू बहु-ग्राम पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल इसे ट्रायल आधार पर चलाया जा रहा है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के जरोल-कांगू इलाके में जल शक्ति विभाग द्वारा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.