/ Oct 02, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ…जानिए टाइमिंग और किराया

वाराणसी (एकता): वाराणसी-नई दिल्ली रिवर्स वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ किया। सूत्रों के मुताबिक एक्सप्रेस का वाराणसी से अलीगढ़ वाया नई दिल्ली तक ट्रायल हुआ। जिसमें काफी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह है कि सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में स्थानीय यात्रियों ने ढोल, बैंडबाजों से ट्रेन का स्वागत किया।वहीं दूसरी तरफ रेल मुसाफिरों को रेलवे से काफी उम्मीदें हैं। ट्रेनों की स्पीड के अलावा इनकी संख्या पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।


ट्रेन में सेल्फी लेने की मची होड़

बताया जा रहा है कि ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। लोग वीडियो बनाने लगे। स्टेशन पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके साथ ही ट्रेन जब अलीगढ़ नहीं रुकी तो यात्रियों के चेहरे मुरझा गए। इसका ज्यादा फायदा नई दिल्ली से वाराणसी तक का सफर करने वाले मुसाफिरों को होगा। इसमें सफर मात्र 75 मिनट में पूरा होगा। हालांकि नियमित रूप से ट्रेन का संचालन 20 दिसंबर से होगा। यह ट्रेन वाराणसी से सुबह 6 बजे चलेगी।

अलीगढ़ को नहीं मिली राजधानी

अलीगढ़ स्टेशन को फिलहाल राजधानी नहीं मिली है। दरअसल दिल्ली-हावड़ा के सबसे बड़े रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से लखनऊ के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस सालों से इंतजार कर रही है। लेकिन फिर भी वहां बिना ठहराव के ही एक्सप्रेस आगे गुजर जाती है। हर रोज औसतन यहां से 25 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।

आज स्पेशल ट्रेन का यह रहेगा समय

बता दें कि ट्रेन का समय स्पेशल रहेगा। प्रयागराज 3:50 बजे पहुंचकर 4:05 बजे रवाना होगी, कानपुर सेंट्रल शाम छह बजे पहुंचकर 6:15 बजे रवाना होगी। इटावा शाम 7:30 बजे पहुंचकर 7:40 बजे रवाना होगी। टूंडला रात 8:35 बजे पहुंच कर 8:45 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ रात 9:40 बजे पहुंचेगी, यहां से 9:50 बजे रवाना होगी। वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत के चेयरकार का किराया 1750 रुपए और एग्जीक्यूटिव एसी चेयरकार का किराया 3305 रुपए के करीब है। माना जा रहा है कि नई ट्रेन का किराया भी इसके आसपास ही रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.