दिल्ली (एकता): Rishabh Pant एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। हालांकि वह पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन सड़क हा+दसे के बाद ऋषभ पंत ने अच्छी वापसी की है। चाहे वह कोई मैच नहीं खेल पाए हो, लेकिन 2024 में उन्होंने दमदार वापसी की है।

नीलामी में अलग रोल में दिखाई देंगे ऋषभ पंत
सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस बार नीलामी में अलग रोल में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि उनके साथी खिलाड़ी अब नीलामी का हिस्सा हैं, लेकिन पंत पर कोई दांव नहीं लगेगा। क्योंकि अब वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए नीलामी वाली टेबल पर बैठकर खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे। जैसे आपको पता होगा कि ज्यादातर खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद इस किरदार में नजर आते हैं। साल 2022 के अंत में उनके साथ सड़क हाद@सा हो गया था। इसमें उन्हें गंभीर चो#टें आई थीं और उनकी कई सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी के बाद उन्होंने तेजी से रिकवरी की है। किसी को नहीं लगता था कि वह ऐसे वापसी करेंगे, लेकिन उनकी इस वापसी से हर किसी के चेहरे पर रौनक ले आई।
बचपन का सपना हो रहा सच
जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने नया रोल दिया है। जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वह जिम में पसीना भी बहा रहे हैं। वह खुद को लंबे समय तक बल्लेबाजी के लिए तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा वह नीलामी के दौरान टीम की टेबल पर होंगे। वह खुद खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। वह बचपन से चाहते थे कि एख दिन वह खुद नीलामी का रोल अदा करें, जो कि वह आज समय आ गया है। आईपीएल में किसी न किसी टीम के लिए वह किसी किरदार में अपना योगदान दे सकें तो बेहतर होगा।
