/ Oct 02, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में निकली बंपर भर्तियां… फ्री में करें आवेदन

दिल्ली (एकता): अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ओडिशा ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। हालांकि आवेदन कुछ दिन में शुरू होंगे। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए 22 दिसंबर 2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 जनवरी 2024 तय की गई है। सूत्रों के मुताबिक यह भर्तियां ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने निकाली हैं। सेलेक्शन कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2023 III के तहत होगा। बताया जा रहा है कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए से करीब 2453 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन के लिए तैयार रहे।

जानिए कैसे करें आवेदन  

जानकारी के मुताबिक कुल 2453 वैकेंसी में से 1002 पद फार्मासिस्ट के लिए हैं और 1451 पद मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर। खास बात यह है कि आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। वहीं दोनों पदों पर साइंस विषयों से 12वीं उम्मीदवारों को डिप्लोमा किया होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्र 21 से 30 तय की गई है। हालांकि सेलेक्शन परीक्षा के जरिए से होगा। कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा। बस आपको इसके लिए Official Website ossc.gov.in. पर जाना होगा।

ओएसएसएससी परीक्षा क्या है?

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) राज्य कैडर में ग्रुप सी और ग्रुप बी पदों के लिए लोगों को नियुक्त करने के लिए है। जिसके लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.