Burj Khalifa के बाद अब दुनिया की गगनचुंबी इमारत का लोगों को जल्द होगा दीदार, जानें क्या है खासियत

दिल्ली (एकता): जैसा कि आपको पता है इमारतें किसी भी शहर की शान होती है। ऐसी ही एक इमारत दुनियाभर में काफी मशहूर है, जिसे लोग Burj Khalifa के नाम से जानते हैं। बुर्ज खलीफा का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में दुबई का नाम आ ही जाता है। यह दुबई की शान है… हर शख्स का ख्वाब होता है कि वो एक दिन बुर्ज खलीफा का दीदार जरूर करें। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में बनी बुर्ज खलीफा की सबसे पहली पहचान उसकी ऊंचाई है। ये दुनिया की सबसे आकर्षक और महंगी इमारत है। यह 820 मीटर ऊंची इमारत 2010 में बनकर तैयार हुई थी। इसमें करीब 57 lifts हैं। अगर आपको पता चले कि बुर्ज खलीफा से ऊपर एक और ऊंची इमारत है तो आपको देखकर हैरानी होगी। जी हां, अब दुनिया में एक और इमारत बनकर तैयार हो रही है, जो कि इसको भी पीछे छोड़ देगी।


बुर्ज खलीफा को पीछे छोड़ेगा दुनिया का सबसे ऊंचा जेद्दा टॉवर 

खास बात यह है कि सऊदी अरब के जेद्दा के उत्तर की ओर एक गगनचुंबी इमारत है। अब दुनिया में जल्द ही बुर्ज खलीफा दूसरे नंबर पर आने वाला है। क्योंकि सऊदी अरब में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का निर्माण हो रहा है। लेकिन कुछ रुकावटों के कारण इसका निर्माण बीच में रुक गया। अब इसको बनने में कुछ और साल लगेंगे। बता दें कि इस इमारत की ऊंचाई 1008 मीटर तय की गई है। जेद्दा टाॅवर की अनुमानित लागत लगभग 20 बिलियन डाॅलर है। साल 2013 में जब इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तब इसे बनने में 10 साल लगने थे। इसका निर्माण पूरा होने में अभी कुछ और साल लगेंगे। सऊदी अरब में बन रहे जेद्दा टावर की ऊंचाई बुर्ज खलीफा से लगभग दोगुनी है। यह तकरीबन 180 मीटर ऊंची इमारत है। इसमें 252 मंजिलें को बनाए जाने की योजना है, अभी 63 मंजिलें बन चुकी हैं, जिनका निर्माण दिसंबर 2013 में पिलिंग (Pilling) का का पूरा होने के बाद 2015 और 2017 के बीच किया गया था।


जेद्दा टावर क्या है?

जेद्दा टावर सऊदी अरब के शहर में उत्तर की ओर एक गगनचुंबी इमारत की एक रुकी हुई निर्माण परियोजना है। यह दुनिया की पहली 1 किमी (3,281 फीट) ऊंची इमारत, और जेद्दा इकोनॉमिक सिटी के रूप में जाना जाने वाला विकास और पर्यटकों को आकर्षण का केंद्र बिंदु और पहला चरण बनने की योजना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.