CM मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा चिरायु योजना ने छुआ नया कीर्तिमान, प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार

अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा चिरायु योजना ने नया कीर्तिमान छुआ। बता दें कि आयुष्मान भारत चिरायु योजना के तहत हरियाणा में अब तक 1 करोड़ से अधिक कार्ड बने। सूत्रों के मुताबिक योजना के तहत 19 दिसंबर 2023 तक कुल 100,48, 464 कार्ड बनाए गए। हिसार जिला में सबसे ज्यादा 8,34, 401 कार्ड बने और करनाल में 6,77,047 कार्ड बने।

कमजोर वर्ग के लोगों को 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा

हरियाणा के कमजोर वर्ग के लोगों को 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना में 1.20 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवारों को शामिल किया गया था। हरियाणा में सालाना आय की सीमा को 1.20 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए कर योजना शुरू की गई है। अब इस योजना के तहत 1.80 लाख-3 लाख रुपए तक के वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इलाज का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत प्रदेश में कुल 715 अस्पताल सूचीबद्ध ,जिनमें 539 निजी अस्पताल और 176 सरकारी अस्पताल शामिल है।

टैक्स सुधारों में असाधारण कार्य के लिए हरियाणा को मिला प्रथम पुरस्कार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन को जानकारी दी कि हरियाणा प्रदेश 34186 रुपए प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण में बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि टैक्स इंडिया ऑनलाइन द्वारा टैक्स सुधारों में असाधारण कार्य के लिए हरियाणा को पिछले दिनों नई दिल्ली में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अक्टूबर, 2022 में राज्य का टैक्स संग्रहण 19652 करोड़ रुपए था जो अक्टूबर, 2023 में 21 प्रतिशत वृद्धि के साथ 23841 करोड़ रुपए रहा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.