करनाल (एकता): हरियाणा के युवा प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में करनाल के अंशुल कंबोज आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का कमाल दिखाएंगे। सूत्रों के मुताबिक कंबोज को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। हालांकि अंशुल कंबोज ऑलराउंडर हैं। अंशुल की बदौलत ही हरियाणा ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। उन्होंने किक्रेट में शानदार प्रदर्शन कर 17 विकेट लिए थे। वह हरियाणा के लिए अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 के लिए खेल चुके हैं।

खास बात यह है कि मंगलवार को दुबई में आईपीएल ऑक्शन हुई। करनाल के क्रिकेट खिलाड़ी अंशुल को आईपीएल के ऑक्शन में खरीद लिया गया है। अंशुल कंबोज ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 4, फाइनल में 2 विकेट चटकाए थे।
वह करनाल में OPS राणा ब्रदर्स की एकेडमी में लगातार ट्रेनिंग लेते रहते हैं। हालांकि इस उपलब्धि के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का भी काफी अहम योगदान है। अब देखना होगा कि अंशुल कंबोज 2024 में कैसा प्रदर्शन करते हैं। सबकी निगाहें उनपर ही टिकी हुई है।
