जानें 500 साल से भी ज्यादा पुराने इस खूबसूरत मेहरानगढ़ किले का अनोखा इतिहास, तस्वीरों में देखें खासियत

जोधपुर (एकता): वैसे तो राजस्थान में देश की कई ऐतिहासिक विरासतें मौजूद हैं। यहां कई किले ऐसे हैं जो अपने अनोखे इतिहास से काफी प्रसिद्ध हैं। इनमें से खूबसूरत ‘मेहरानगढ़ किला’ है, जो राजस्थान के प्रसिद्ध किलों में से एक है। जोधपुर का यह फोर्ट भारत के सबसे पुराने किलों में से एक है। यह राजपूती शान का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। किले की वास्तुकला कई सैलानियों को आकर्षित करती है। मेहरानगढ़ किला जिसको मेहरान किले के रूप में भी जाना जाता है।

यहां कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों को किले में शूट किया गया है, जिसमें फिल्म ‘द डार्क नाइट राइजेस’, ‘द लायन किंग’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के नाम शामिल हैं। इसका इतिहास काफी दिलचस्प है, जो हमें उस समय में वापस ले जाता है जब 15वीं शताब्दी के दौरान राठौर शासक राव जोधा ने 1459 में जोधपुर की स्थापना की थी। आइए आज हम आपको इस किले के अनोखे इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।


जोधपुर में 1459 में बनवाया गया था ये किला 

इस किले को 1459 में राव जोधा द्वारा जोधपुर में बनवाया गया था। यह किला देश के सबसे बड़े किलों में से एक है। इस किले की खास बात यह है कि यह 410 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह विशाल दीवारों द्वारा संरक्षित है।

इसका प्रवेश द्वार एक पहाड़ी के ऊपर है जो बेहद शाही है। यह भारत के सबसे पुराने किलों में से एक है। इसका म्यूजियम राज्य के बेहतरीन और फेमस म्यूजियम में से एक है। इस फोर्ट की दीवार 10 किलोमीटर तक फैली है और दीवार की ऊंचाई 20 फीट से 120 फीट तक है। फोर्ट में 7 दरवाजे हैं, जिन्हें पोल कहा जाता है।


दूर-दूर से घूमने आते हैं सैलानी

मेहरानगढ़ म्यूजियम आज भी गवाह है, जिसमें राजा-महाराजाओं की पोशाकें और उनके हथि+यार रखे हैं। उनके रहन-सहन से जुड़ी चीजें आज भी यहां मौजूद हैं।

पैलेस बेहद ही खूबसूरत और शानदार है। उम्मेद भवन पैलेस के म्यूजियम और महाराजा का कॉन्फ्रेंस हॉल जिसे सोने की नक्काशी कर बनाया गया था।

इस किले को देखने के लिए दूर-दूर से कई सैलानी आते हैं। यहां हर कोई अपने परिवार, दोस्तों के साथ घूमने के लिए आते रहते हैं। विदेशी सैलानी यहां के किलों का इतिहास जानने के लिए आते रहते हैं। उनको यहां का इतिहास काफी पसंद है। वह अपने कैमरे में तस्वीरों को कैद करते हैं।


मेहरानगढ़ किले की कहानी क्या है?

‘किले’ का नाम मेहरानगढ़ रखा गया, जिसका अर्थ है ‘सूर्य का किला’ – जो सूर्य देवता सूर्य से कबीले के पौराणिक वंश का संदर्भ है। 500 गज से अधिक लंबी इसकी दीवार कहीं-कहीं 120 फीट की ऊंचाई तक उठती है। राव जोधा के उत्तराधिकारियों के लिए ये सुरक्षा आवश्यक थी, हालाੰकि हमेशा पर्याप्त नहीं थी।


मेहरानगढ़ क्यों प्रसिद्ध है?

मेहरानगढ़ किला जिसको ‘मेहरान किले’ के रूप में भी जाना जाता है। इस किले को 1459 में राव जोधा द्वारा जोधपुर में बनवाया गया था। यह किला देश के सबसे बड़े किलों में से एक है।


जानें किला किस पहाड़ी पर स्थित है?

यह भारत के राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। यह अपनी प्रभावशाली वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। जोधपुर किला चिड़ियाटूंक पहाड़ी पर स्थित है। इस किले की नींव 12 मई 1459 को रिद्धि बाई ने रखी थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.