मुंबई (एकता): रोनित रॉय भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। हाल ही में उन्होंने दोबारा अपनी पत्नी के साथ 7 फेरे लिए। खास बात यह है कि दूसरी बार 20 साल बाद फिर से उन्होंने अपनी पत्नी नीलम के साथ शादी रचाई। उन्होंने पूरे रीति-रिवाज से गोवा में सात फेरे लिए। इस शादी में अभिनेता के परिवार सहित उनका 16 साल का बेटा अगस्त्य और बेटी भी शामिल हुई।

सूत्रों के मुताबिक दोनों कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आप एक वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे दोनों मियां-बीवी फेरों के दौरान एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। वहां परिवार के बड़े-बुजुर्ग भी मौजूद थे, जिनसे शादी के बाद दोनों ने आशीर्वाद लिया। शादी की रस्मों के बाद रोनित और नीलम ने एक-दूसरे को किस किया। उनकी ये खूरसूरत तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। आखिरकार शादी के 20 साल बाद भी उनके बीच प्यार का खास रिश्ता नजर आया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो साझा की है।
अभिनेता की पत्नी लाल रंग के शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत दिखी। रोनित ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। दोनों कपल की पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। एक वीडियो के साथ अभिनेता रोनित ने कैप्शन लिखा है, ‘दूसरी बार तो क्या, हजारों बार ब्याह तुझी से करूंगा! 20वीं सालगिरह मुबारक हो माय लव’! दोनों की पोस्ट पर यूजर्स के कई प्यारे कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस उन्हें शादी की दोबारा बधाईयां दे रहे हैं। गौरतलब है कि रोनित ने 58 साल की उम्र में दोबारा शादी रचाई। हालांकि उनकी पहली शादी साल 2003 में हुई थी। उनके बच्चों ने अपनी मम्मी-पापा की शादी को खूब एंजॉय किया।

बता दें कि रोनित को छोटे पर्दे पर शो ‘कसौटी जिंदगी में’ मिस्टर बजाज का किरदार निभाकर लोकप्रियता मिली। इस सीरियल को दर्शकों ने काफी प्यार भी दिया था। 2010 में उन्होंने क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म उड़ान में काम किया, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया।

कई फिल्मों में दिखाई दिए जैसे अनुराग कश्यप की दैट गर्ल इन यलो बूट्स, करन जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर, दीपा मेहता की मिडनाइट चिल्ड्रेन, संजय गुप्ता की शूटआउट एट वडाला जिसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर थीं। वे फिल्म बाॅस में अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर के पिता के रूप में फिल्म 2 स्टेट्स में दिखाई दिए। जान तेरे नाम, सैनिक, तहकीकात, हलचल, जुर्माना, आर्मी, खतरों के खिलाड़ी, किसनाः द वाॅरियर पोएट, लक बाइ चांस, उड़ान, दैट गर्ल इन यलो बूट्स, मिडनाइट्स चिल्ड्रेन, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, शूटआउट एट वडाला, बाॅस, 2 स्टेट्स, अग्ली।

