दिल्ली (एकता): गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारों में से एक है। सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे बेटों की शहादत की याद में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है।

इस दिन हर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इस खास अवसर पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में लंगर की ‘सेवा’ की। उन्होंने गुरुद्वारे में संगतों को लंगर बरताया।

