/ Nov 27, 2026

इस देश के अजीबोगरीब रिवाज! ऑफिस में लोग लेकर जाते हैं Toothbrush और फिर…

ब्राजील (एकता): कई देशों में बहुत से लोग दिन में दो बार ब्रश और दो ही बार नहाते हैं। दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां लोग दिन में एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार अपने दांतों को साफ करते हैं। हालांकि यह बात पढ़ने में कुछ अजीब सी है लेकिन यह सच है… वह दिन में कई बार ब्रश करते हैं। इस देश का नाम है Brazil…इस देश में लोग अपना टूथब्रश ऑफिस साथ लेकर जाते हैं, वो इसलिए कि वह दोपहर को लंच के दौरान दांतों की सफाई कर सके।

इस देश के लोग काफी अजीबोगरीब हैं और यहां के रिवाज तो उससे भी ज्यादा पुराने। आपको पढ़कर ही पता चल जाएगा कि यहां के लोगों की आदतें कैसी हैं। दरअसल ये लोग अपने दातों का खास ख्याल रखते हैं। Brazil के लोग अपने दफ्तर में भी ब्रश करके खाना खाते हैं। अगर आप शॉपिंग मॉल घूमने जाते हैं तो वहां भी आपको बाथरूम में भी लोग ब्रश करते दिखेंगे।

कई बार नहाते हैं

इस देश के लोग  

बता दें कि ये लोग अपने दांतों के साथ-साथ अपने शरीर का भी ध्यान रखते हैं। ब्राजीलियन लोग दिन में कई बार नहाते हैं। हालांकि हर देश में लोग 2 बार ही नहाते हैं। लेकिन यहां तो ठंड में भा लोग कई बार नहाते हैं। जो पढ़ने में इतना अजीब लगता है, सोचो सुनने में कितना अजीब लगता होगा। हैरान कर देने वाली बात यह है कि गर्मियों में तो ये संख्या और भी बढ़ जाती है।

 

ब्राजीलियन के लोगों को और भी कई आदतें हैं। इन लोगों को हर खाने की चीज़ में नैपकिन पेपर लगाकर खाने की आदत है। जिन चीज़ों को हम अपने हाथों से आसानी से खा सकते हैं वह उसमें भी नैपकीन लगाकर खाते हैं। आमतौर पर बर्गर, पिज्जा, सैंडविच आदि चीज़ें हम ऐसे ही खा लेते हैं लेकिन यहां के लोग नैपकिन का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा जब किसी का फोन आता है तो कई देशों में लोग ‘हेलो’ बोलते हैं, लेकिन ब्राजील में जब किसी का फोन आता है तो लोग फोन उठाते ही ब्राजीलियन जुबान में ‘फाला’ बोलते हैं, जिसका अर्थ होता है, स्पीक (बोलो!)। यहां के लोग काफी अजीब किस्म के हैं।


ब्राजील क्यों प्रसिद्ध है?

ब्राजील क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है। ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया है। इसके प्रमुख निर्यात उत्पादों में विमान, विद्युत उपकरण, ऑटोमोबाइल, इथेनॉल, कपड़ा, जूते, लौह अयस्क, स्टील, कॉफी, नारंगी का रस, सोयाबीन शामिल हैं। कुल मिलाकर, निर्यात के मामलें में ब्राजील का दुनिया भर में 23वां स्थान है। ब्राजील सबसे बड़ा दक्षिण अमेरिकी देश पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। अपनी उष्णकटिबंधीय जलवायु, खूबसूरत समुद्र तटों और समृद्ध संस्कृति वाले हलचल भरे शहरों के लिए जाना जाता है। यहां देखने और करने के लिए बहुत कुछ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना, प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मंडी,धर्मवीर -:मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जिला प्रशासन और मोर्थ अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी हरकत में आए और...

रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर के संघर्ष को किया याद,कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित संविधान बचाओ रैली के मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जमकर सराहना की। उन्होंने पुराने राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की थी,अब उसी...

कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, सितंबर तक पहुंचे 7.75 लाख घरेलू और 29 हजार विदेशी सैलानी

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में विदेशी पर्यटकों के आने का रुझान अब बदलता नजर आ रहा है।पहले जहां धर्मशाला और मैकलोडगंज में यूरोप तथा इजराइल से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती थी,वहीं अब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.