दिल्ली (एकता): घने कोहरे की चादर में दिल्ली-एनसीआर लिपटा हुआ नजर आया। बता दें कि बुधवार को सुबह धुंध छाई रही। जिसके चलते कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। सूत्रों के मुताबिक राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक है। पालम में 125 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोहरे के कारण 30 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मंगलवार को भी राजधानी में घना कोहरा छाया रहा। आज से उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
